किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने नमो शिव किसान चौपाल की कार्य योजना बनाई

भाजपा कार्यालय में हुई किसान मोर्चा की जिला बैठक

कटनी – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कटनी में भाजपा किसान मोर्चा कटनी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई.

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैया तिवारी के द्वारा बैठक की प्रस्तावना रखी गई, तदोपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन के द्वारा संगठनात्मक विचार रखते हुए कहा गया की समस्त मोर्चो में किसान मोर्चा सबसे सक्रिय मोर्चा है एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी किसानों पर गहरा अध्ययन है एवम् उचित मंच किसानों का विषय पूरी ईमानदारी के साथ रखते हैं। किसान मोर्चा इस बार विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किसान मोर्चा के द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर श्री चौधरी ने बताया की नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन किसान मोर्चा गांव गांव करेगा जिसमें किसान मोर्चा के द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना की जानकारी किसानों को दी एवम् भाजपा के शासन काल में स्थानीय स्तर पर हुए विकास कार्यों के साथ संवाद करने के साथ-साथ हितग्राहियों से संवाद किया जाएगा। क्षेत्र में किसानों की बिजली समाधान हेतु, जिला अध्यक्ष सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी जिला कलेक्टर महोदय के साथ बैठकर विद्युत सप्लाई सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा करे किसानों को लाभ देंगे। हमने वो दिन देखे है जब दिग्विजय सिंह की सरकार थी, उस जमाने में जब हम आंदोलन करते थे तो ज्ञापन में 24 घंटे बिजली बिजली की मांग करते थे जिसमे 2 घंटे बिलजी मिलना संभव नहीं था भाजपा की सरकार में खेत और गांव के फीडर अलग अलग करके गांव को 24 घंटे बिजली देने का काम भाजपा सरकार ने किया है, यह सरकार किसान हितैषी सरकार है मोदी है तो मुमकिन है, शिवराज है तो संभव है हम अन्नदाता को ऊर्जा दाता बनाएंगे, किसी ने कभी कल्पना नही को थी किसान की स्थाई आय हो सकती है लेकिन प्रधानमंत्री के द्वारा किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री जी के द्वारा किसान कल्याण निधि से यह संभव हो पाया है। इस मौके पर श्री चौधरी के द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए किसान चौपाल की कार्य योजना बनाई गई।

 

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैया तिवारी , पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री अलका जैन , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा, प्रदेश मोर्चा कार्यसमिति सदस्य श्री पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अवध पयासी, विवेक अहिरवार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा सहित किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *