भाजपा के सुशासन एवं कांग्रेस के कुशासन को किसान चौपालों के माध्यम से पहुंचाना है किसानों तक : चौधरी दर्शन सिंह

भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश की वर्चुअल बैठक

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा आगामी कार्य योजना को लेकर वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने ‌किसान चौपालों एवं किसान सम्मेलनों के माध्यम से किसानों को प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित की जा रही किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाने की कार्य योजना तैयार की । जिसमें किसान मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री मा. डॉ अनिल बोंडे जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसी लाल गुर्जर का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक का संचालन किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के हित में कई बड़े निर्णय लिए हैं। जिसमें कर्ज माफी के बड़े फैसले में उन किसानों को भी शामिल किया गया जिन्होंने कमलनाथ सरकार के दौरान आवेदन किया था। इसमें करीब 11 लाख 19 हजार किसानों के नाम शामिल हैं। जिनका करीब 2 हजार 123 करोड़ ब्याज मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा भरा जा रहा है। मध्य प्रदेश में किसानों की जीडीपी में हिस्सेदारी बढ़ी है मध्य प्रदेश मोस्ट इमर्जिंग स्टेट की श्रेणी में आने लगा है। शिवराज सिंह चौहान के किसान हितैषी योजनाओं और किसानों के दम पर प्रदेश को 7 कृषि कर्मण अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं। मध्य प्रदेश मोटे अनाजों एवं प्राकृतिक खेती के मामले में में नंबर वन पर है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सर्वाधिक उपार्जन किया जाता है जिसमें ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का उपार्जन भी प्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा है। किसानों को प्रदेश सरकार के द्वारा बिजली बिल पर 92% अनुदान दिया जाता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों 6000 रूपए एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 4000 रुपए की राशि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है। इन सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को किसान चौपाल के माध्यम से किसानों तक पहुंचाना है इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि हमें किसानों को कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन से किसान चौपालों के माध्यम से अवगत कराना है। वर्चुअल रूप से आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश बैठक में प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्षों सहित 268 व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *