दादाजी धाम मंदिर में कल रंग पंचमी पर फूलों की होली

भोपाल। राजधानी भोपाल के रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर भव्य होली मिलन एवं फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा।

श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने बताया कि रासायनिक रंगों के दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शाम 4 बजे से पारंपरिक रूप से रंग-बिरंगे फूलों से भगवान और दादाजी गुरुदेव के साथ फूलों की होली खेली जाएगी।

इस दौरान टेसू (पलाश), अमलतास, गेंदा, शेवंती और गुलाब के विभिन्न रंगों के फूलों से भक्तजन होली खेलकर प्रभु से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। कार्यक्रम में भक्तों से सहपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *