अटूट निष्ठा, असीम साहस और निरंतर सेवा का मिला सम्मान, सीएम यादव ने एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान को किया सम्मानित

भोपाल। क्राइम ब्रांच, भोपाल के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान को उनकी अद्वितीय कार्यकुशलता, अटूट निष्ठा और असीम साहस के लिए प्रतिष्ठित ‘सराहनीय सेवा पुलिस पदक’ (राष्ट्रपति पदक) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदान किया।

यह पदक पुलिस सेवा में उनके वर्षों के निरंतर समर्पण और उत्कृष्ट उपलब्धियों का स्वर्णिम परिणाम है। सम्मान प्रदान किए जाने के बाद पुलिस महकमे से लेकर नागरिक समाज तक बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है। चौहान की यह उपलब्धि न केवल भोपाल पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि हर पुलिस कर्मी और देशभक्त के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

पुलिस विभाग में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया है। अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को उच्च स्तर पर सराहा गया है।

सम्मान प्राप्त करने पर एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा, यह पदक मेरे लिए गर्व का विषय है और मेरे पूरे दल के कठिन परिश्रम की पहचान है। मैं देश और जनता की सेवा के अपने संकल्प को और दृढ़ करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *