कमला पार्क पर तिरंगा यात्रा का जोशीला स्वागत, पुष्पवर्षा से महका माहौल

भोपाल। हुजूर विधानसभा में निकली भारत की विशाल तिरंगा यात्रा का कमला पार्क पर भव्य स्वागत किया गया। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, ओबीसी मोर्चा के रोमी साहू, महिला मोर्चा की प्रियंका चौरसिया, अमित, मुकेश, अनिकेत, अशोक वर्मा, आयुष साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विशेष मंच सजाया। मंच से यात्रा में शामिल बाइक सवार और पैदल देशभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। देशभक्ति के नारे और वंदे मातरम् की गूंज से पूरा क्षेत्र उत्साह और जोश से भर उठा। तिरंगा लहराते हुए यात्रा के स्वागत में सैकड़ों नागरिक भी शामिल हुए और माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *