जमीनी संघर्षों का भी मिलेगा लाभ, भाजपा लगा सकती है दर्शन सिंह पर दाव

भाजपा से दर्शन सिंह लोकसभा प्रत्याशी रहे तो बड़ेगी कांग्रेस की मुश्किलें 

 

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में भाजपा सक्रिय हो गई है। यहां तक कि प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्र में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी हो चुका है। जबकि अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं। होशंगाबाद – नरसिंहपुर – रायसेन संसदीय क्षेत्र – 17 लोकसभा क्षेत्र के सांसद राव उदयप्रताप सिंह के गाडरवारा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीतने एवं प्रदेश सरकार ने परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बनने के पश्चात यह तय हो गया है कि कोई नया चेहरा भाजपा की ओर चुनाव में उतारा जाएगा। प्रवल दावेदार के रूप में किसान नेता भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का नाम तेजी से उभर कर सामने आया है। स्वयं सेवक श्री चौधरी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं क्योंकि वह गांव गरीब किसान मजदूरों कर्मचारीयों महिलाओं युवाओं के हितों के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण लोक सभा क्षेत्र के गांव गांव में जीवंत संपर्क है । चौधरी बाल्यकाल से स्वयंसेवक है आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित है। श्री चौधरी ने गांव गरीब किसानों अल्प वेतन कर्मचारीयो का जागरण करते हुए संघ की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर अविवाहित रहते हुए अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया है। भारतीय किसान संघ राज्य शिक्षा का संघ सहित विभिन्न संगठनों में अपनी भूमिका का निर्वाहन करते हुये आपने हमेशा उनके लिए सर्व श्रेष्ठ करने का प्रयास किया है। आपको संगठन ने जो दायित्व सौंपे उन दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाया है। संगठन आपकी दावेदारी को वजन देता है तो भाजपा को किसानों के बीच आपके जमीनी संघर्षों का भी लाभ मिलेगा। भाजपा किस पर दांव लगाती है। यह आने वाले कुछ ही दिनों में साफ हो जायेगा। लेकिन फिलहाल कार्यकर्ताओं के बीच लोकसभा प्रत्याशी के लिए चौधरी दर्शन सिंह का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने हेतु नरसिंहपुर एवं नर्मदा पुरम जिले के हजारों किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है। युवा वर्ग में दर्शन सिंह चौधरी बचपन से ही जमीन से जुड़े कार्यकर्ता है। किसानों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में नरसिंहपुर एवं नर्मदापुरम जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसान भाइयों सहित व्यापारियों एवं आम नागरिकों से निरंतर संपर्क करके पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराया है। किसान संगठनों की मांग है कि हर दिल अजीज सहज और सुलभ उपलब्ध दर्शन सिंह चौधरी को नर्मदा पुरम नरसिंहपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाए। यदि दर्शन सिंह चौधरी को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाता है तब वह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *