नमो नव मतदाता सम्मेलन में सम्मिलित हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

मोदी जी के नेतृत्व में देश छू रहा है नई ऊंचाइयां : दर्शन सिंह 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) के मौके पर शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैहर में आयोजित नमो नव मतदाता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मैहर विधायक श्रीकांत जी चतुवेर्दी सम्मलित हुए। नमो नव मतदाता सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेस के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही लोगों से मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का आग्रह भी किया है।नमो नवमतदाता सम्मेलन के दौरान युवा मतदाताओं से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”आप सभी अब लोकतांत्रिक प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं क्योंकि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो गया है। आप सभी का नाम एक समय में मतदाता सूची में दर्ज हो गया है।” जब देश अपने ‘अमृत काल’ से गुजर रहा है। “आप सभी पर 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। आप सभी के पास यह तय करने का एक शानदार अवसर है कि आप विकसित भारत में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में कैसे अंकित करा सकते हैं। हमारी गति, दिशा, दृष्टिकोण आप सभी द्वारा तय किया जाएगा और पीएम मोदी ने कहा, “मतदान इसका एक बड़ा माध्यम होगा।”

 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित 18-23 साल की उम्र के नवमतदाता से संवाद किया। श्री चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। आने वाले कुछ साल में देश विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने होगा। जिन्हें गति प्रदान करने के लिए मतदान के रूप में युवा शक्ति की ताकत की महती भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी जी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयंती महेश तिवारी नगर पालिका अध्यक्ष संतोष सोनी जी अशोक जी संतोष मिश्रा जी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार शर्मा विनय सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *