नानपा में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष 

हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रहे मोदी जी : चौधरी दर्शन सिंह 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नानपा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह जन प्रतिनिधियों के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लाभ से वंचित नागरिकों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। इस मौके पर आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने की शपथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने दिलाई। ग्राम में संकल्प यात्रा अंतर्गत आयोजित शिविर में शासन की योजनाओं व उपलब्धियों पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। पीएम आवास योजना के हितग्राही, पीएम किसान सम्मान निधि के हितग्राही, उज्ज्वला योजना की महिला हितग्राहीयों ने योजना के लाभ से सामाजिक और आर्थिक उन्नति के साथ जीवन में आए बदलाव के बारे में बताया। साथ ही उज्ज्वला गैस कनेक्शन की हितग्राही महिलाओं को हितलाभ का वितरण किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *