विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी लेकर आयी है विकसित भारत संकल्प यात्रा : चौधरी दर्शन सिंह

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक् चौधरी दर्शन सिंह रविवार को नर्मदापुरम् पहुंचे। जहां उन्होंने नर्मदापुरम तहसील के ग्राम होलिया पीपर मेहरा घाट में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा आपके बीच आयी है। देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना अपने महान भारत देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। हमारा देश आत्मनिर्भर हो विश्व का नेतृत्व करे इसके लिए हमको एक संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। जिसमें हमें समाज के सभी वर्गों को साथ चलना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार मे गांव गरीब किसानों महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उन्हें मिले को पात्र हितग्राही छूटे न इसलिए छुटे हुए पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने का संकल्प लेकर यह संकल्प यात्रा के बीच आयी है।आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पीयूष शर्मा भूपेंद्र चौकसे सहित ग्राम पंचायत सरपंच सचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम वासियों की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *