अटलजी ने राजनीति में हमेशा शुचिता के साथ काम किया

प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री व जिलाध्यक्ष ने किया अटलजी को नमन

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

देश की राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी सिर्फ सर्वमान्य नेता रहे हैं, जिन्हें पक्ष भी पसंद करता था और विपक्ष भी। हमें उनके साथ काम करने का मौका तो नहीं मिला,लेकिन जिन्होंने उनके साथ काम किया हम उनसे मिलकर सीखते हैं कि राजनीति में सुचिता के साथ कैसे काम किया जा सकता है। यह बात पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एमपी नगर थाना चौराहा पर स्वर्गीय अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कही। इसी प्रकार भोपाल जिले के प्रत्येक बूथ पर स्व.अटलजी की जयंती मनायी गयी। पचौरी ने बताया कि शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्व. अटलजी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश शासन के मंत्री रावउदय प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रविन्द्र यति ने किया।

शर्मा ने कहा कि देश के अंदर सत्ता में रहते हुए सुशासन और गुड गर्वेनेंस को जमीन पर अगर किसी ने उतारा तो वह पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी थे। आज देशभर में 12 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां सुशासन और गुड गर्वेनेंस को ध्यान रखकर काम किया जा रहा है।

सुमित पचौरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपने और संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया और कश्मीर से धारा 370 हटाई। गांव-गांव सड़कों का जाल बिछाने की शुरुआत अटल जी ने की थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के अधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था कि एक दिन देश भर में कमल खिलेगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नवनिर्माण कर रहे हैं। देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक विश्वास सारंग, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, महापौर मालती राय,नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, सतीश विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत,जिला महामंत्री जगदीश यादव,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना जाचक,बीडीए अध्यक्ष कृष्णमोहन सोनी,अनिल अग्रवाल,सुनील पाण्डे,राजेन्द्र गुप्ता, हीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला मंत्री अनिल पचौरी, राजकुमार विश्वकर्मा, आरके सिंह बघेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, सूर्यकांत गुप्ता, प्रवीण प्रेमचंदानी,अजजा मोर्चा के संयोजक हरिओम ओसारी सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थि

त थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *