विश्व दृष्टि दिवस के मौके पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने की दिव्यांगों से मुलाकात

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

 

नरेला विधानसभा क्षेत्र के अन्ना नगर में मंत्री सारंग ने की दिव्यांगों से मुलाकात।

मंत्री सारंग से दिव्यांगों के जाने हालचाल।

इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा, वैसे तो दिव्यांग भईया बहुत के साथ अभी जिंदगी जी रहे है।

हो सकता है उन्हें शारीरिक रूप से कोई कमी हो, लेकिन उस कमी को नकारते हुए अपनी जिंदगी बहुत अच्छे से जी रहे हैं।

इनमें से कुछ दृष्टिहीन बच्चों बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, ब्रेन लिपि में पढ़ाई कर रहे हैं।

दिव्यांग भाइयों का आशीर्वाद निश्चित रूप से फलीभूत होता है।

हमारी केंद्र और राज्य की सरकार ने दिव्यांग भाइयों के जीवन में खुशी ला सके इसके लिए लगातार काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने इन सभी को दिव्यांग की उपाधि दी

अब देश में विकलांग कोई भी नहीं है दिव्यांग।

दिग्विजय सिंह के पीएफआई वाले बयान पर मंत्री सारंग का पलटवार

दिगविजय सिंह हर समय देशद्रोहियों के साथ खड़े दिखते हैं।

दिगविजय सिंह हर समय आतंकवादियों का समर्थन करते हैं।

दिगविजय सिंह हर समय सनातन का अपमान करते है।

दिगविजय सिंह हमेशा पाकिस्तान स्थिति की बात करते हैं।

जो देश को तोड़ेंगे वह दिग्विजय सिंह जी के लिए अच्छे होंगे।

देश को तोड़ने वालों को दिग्विजय सिंह संरक्षण देते हैं।

दिग्विजय सिंह ने पीएफआई के साथ-साथ हमास द्वारा इजराइल पर किए हमले का भी समर्थन किया।

इजराइल का विरोध करना और फिलिस्तीन का समर्थन करने का मतलब है आप आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं।

आतंकवादियों का समर्थन करना दिग्विजय सिंह की आदत रही है।

कांग्रेस हमेशा आतंकवादियों के साथ खड़ी रहती है।

प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे पर मंत्री सारंग का बयान

प्रियंका दीदी मध्य प्रदेश में इलेक्शन टूरिज्म करने के लिए आती है।

प्रियंका दीदी मध्य प्रदेश आती है चुनाव के समय अनर्गल बातें करने के लिए।

प्रियंका गांधी कमलनाथ से पूछे कि भाजपा ने आदिवासियों को जो एक हजार रुपए देने की योजना बनाई थी उसे क्यों बंद किया।

इस बात का भी जवाब दें देश में पहली बार आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने पर क्यों विरोध किया।

कांग्रेस ने 50-55 साल तक देश पर राज किया लेकिन आदिवासियों का भला क्यों नहीं किया।

कांग्रेस चुनाव के समय आदिवासियों को वोट के रूप में उपयोग करती है।

कांग्रेस को ना तो आदिवासी वर्ग से कुच लेना देना है, ना ही समाज के किसी अन्य वर्ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *