इस चुनाव में कृषि विकास हमारा मुद्दा : चौधरी दर्शन सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात कर मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के बिषय में विस्तृत चर्चा की। चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की 7 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि से 47 लाख हेक्टेयर सिंचाई की व्यवस्था के साथ “कृषि विकास” हमारा महत्वपूर्ण मुद्दा है। किसान मोर्चा इस चुनाव में गांव गांव किसानों एवं आम जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं कांग्रेस के कार्यकाल का तुलनात्मक विश्लेषण करेगा।इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक एवं किसान संगठनों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। यह बात किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *