वोकल फॉर लोकल अभियान ने खादी को बनाया लोकप्रिय : चौधरी दर्शन सिंह

खादी ब्रांड बिक्री में गांधी जयंती पर हुई वृद्धि

गांधी जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन भोपाल पहुंचकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के माल्यार्पण किया। चौधरी ने बताया कि महात्मा गांधी दुनियाभर में अपने दृढ़ निश्चय के लिए जाने जाते हैं। उनका जीवन हमें प्रेरणा देता है। उन्होंने सत्य के लिए अटल-अडिग और अंहिसा के रास्ते पर चलकर भारत में ब्रिटिश शासन को घूटने टेकने पर मजूबर कर दिया था।केंद्र सरकार के वोकल फॉर लोकल अभियान ने खादी को घरेलू और विदेश दोनों जगह लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। आज खादी ग्रामोद्योग आयोग ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। स्वदेशी खादी उत्पादों की बिक्री में वृद्धि देखी गई है। इस अवसर पर उन्होंने अपने साथियों के साथ खादी के कपड़ों की खरीदी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *