कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मिलेगा मोदी जी का कुशल मार्गदर्शन : दर्शन सिंह

प्रदेश की राजधानी में भाजपा का ऐतिहासिक कार्यकर्ता महाकुंभ 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

देश के हृदय स्थल भोपाल के जंबूरी मैदान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। व्यवस्थाओं की दृष्टि से कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी पूरी हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि “विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता महान भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का कुशल मार्गदर्शन ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ हम सब कार्यकर्ताओं को मिलने वाला है। आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा के ग्राम संयोजक सहसंयोजकों से लेकर समस्त मंडल जिला प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओ से कार्यकर्ता महाकुंभ में सम्मिलित हो रहें हैं। श्री चौधरी ने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यकर्ता महाकुंभ में भारतीय जनता पार्टी के लगभग दस लाख से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। जो नेतृत्‍व की सफलता और कार्यकर्ताओं की सेवा का अनूठा अध्‍याय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *