आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस नेता भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री के समक्ष आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस नेता भाजपा में हुए शामिल

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के समक्ष रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।सदस्यता लेने वालों में हटा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस नेता मोहन तंतवाय, आम आदमी पार्टी दमोह के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील राय, आम आदमी पार्टी के सिवनी जिलाध्यक्ष जयदीप वैश्य, संजय ठाकरे, सागर रंजक बालाघाट, वीरेन्द्र रैकवार दमोह एवं भोपाल के बादशाह खान, आमिर खान, असलम खान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *