सलमान गनी, भोपाल। भारत में लगभग 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से प्रभावित हैं (ICMR-INDIAB, 2023)। लगभग 12.5% डायबिटीज रोगियों में डायबिटिक रेटिनोपैथी पाई जाती है, जो शुरुआती चरण में बिना किसी लक्षण के भी दृष्टि को गंभीर नुकसान पहुँचा सकती है।
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया ऑप्थalmोलॉजिकल सोसायटी (AIOS) और विट्रियो रेटिनल सोसायटी ऑफ इंडिया (VRSI), चावला विज़न केयर एवं डायबिटिक आई क्लिनिक, भोपाल के सहयोग से एक माह का “डायबिटिक ब्लाइंडनेस प्रिवेंशन इंडिया अभियान” शुरू किया जा रहा है।
डॉ. गजेंद्र चावला के नेतृत्व में, डॉ. आशुल चावला एवं डॉ. शिवांगी साहू के सहयोग से सोशल मीडिया रील्स, व्हाट्सएप संदेश, जागरूकता कार्यक्रम तथा “Guess Your Sugar”, “See Your Own Retina” और “Bring One Diabetic” जैसे रोचक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इसके साथ AI तकनीक आधारित निःशुल्क रेटिना फोटोग्राफी और निःशुल्क स्क्रीनिंग कूपन भी उपलब्ध कराए जाएँगे।
अभियान का समापन रविवार, 22 नवंबर 2026 को जागरूकता वॉक एवं मेगा निःशुल्क डायबिटिक नेत्र जाँच शिविर के साथ होगा। इसमें रोगियों की RBS, HbA1c, AI-आधारित रेटिना स्क्रीनिंग तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आँखों की परीक्षा पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी।
इस अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि लोगों को निःशुल्क जाँच, समय पर निदान और सही उपचार की दिशा में आगे बढ़ाना है।
डॉ. गजेंद्र चावला AIOS की प्रबंध समिति के सदस्य, VRSI की डायबिटिक रेटिनोपैथी प्रिवेंशन विज़न काउंसिल के सदस्य एवं MPSOS के पूर्व अध्यक्ष हैं।
कार्यक्रमों की जानकारी के लिए Instagram, Facebook एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर @chawlasvisioncare को फॉलो करें।