कर्मचारियों के हित में लिए गये निर्णयों पर मुख्य मंत्री का अभिनंदन किया गया

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री के उदयपुरा जिला रायसेन प्रवास के दौरान 23/09/23 को भारतीय मजदूर संघ जिला रायसेन के नेतृत्व में म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ, समग्र शिक्षक संघ, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक कल्याण संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, ग्राम रोजगार सहायक कर्मचारियों द्वारा वर्षा के दौरान भी मुख्य मंत्री जी का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में—भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अरविंद सिंह ठाकुर, हितकर उपाध्याय, म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधि मुकुल तिवारी, का.संभाग अध्यक्ष भोपाल किशोर सिंह ठाकुर, समग्र शिक्षक संघ के संरक्षक मुरारी लाल सोनी, महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक कल्याण संघ अध्यक्षा बहन अंजू कोर्पे, म.प्र.राज्य कर्म.संघ के जिला अध्यक्ष मान सिंह लोधी, बेगमगंज तहसील अध्यक्ष अरुण रैकवार, उदयपुरा तहसील अध्यक्ष ऊंकार सिंह राजपूत, उदयपुरा ब्लाक अध्यक्ष तुलसीराम विश्वकर्मा, देवरी तहसील से कोषाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव, लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष राम बाबू लोधी सहित सभी कार्यकारिणियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *