कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए सज रही राजधानी

कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी नेताओं ने प्रमुख चौराहों पर लगाए पार्टी के झंडे, तैयारियों का किया निरीक्षण

सुखदेव सिंह अरोड़ा, भोपाल। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर 25 सितंबर को होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियां में भारतीय जनता पार्टी जुटी हुर्ह है। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी संबोधित करेंगे। राजधानी में होने वाले सबसे बडे एकत्रीकरण को लेकर पार्टी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख चौराहो को सजा रहे है। जगह जगह पार्टी के ध्वज लगाकर प्रमुख मार्गो को सजाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी तैयारियों में जुटे हुए है। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जीपीएस राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रोशनपुरा चौराहा पर पार्टी के झंडे लगाकर चौराहे की सजावट की। साथ ही तैयारियों का निरीक्षण भी किया।

पार्टी नेताओं ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

25 सितंबर को जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियां अंतिम चरणों में है। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जीपीएस राठौर, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान पहुंचकर महाकुंभ की चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। पार्टी नेताओं ने व्यवस्था में लगे प्रमुख कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदीप त्रिपाठी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, सुरेन्द्रनाथ सिंह, मिलन भार्गव सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *