मुख्यमंत्री,प्रदेश प्रभारी, केन्द्रीय मंत्रीगण, राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष ने किया भाजपा के हाईटेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ

पार्टी का मीडिया सेंटर अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सफल होगा – मुख्यमंत्री

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल

भारतीय जनता पार्टी के हाईटेक मीडिया का भोपाल के बंसल वन में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान,चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन मंत्री हितांनद शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

इस बार हम सफलता के सारे रिकार्ड तोडेंगे – शिवराजसिंह चौहान

चुनाव मीडिया सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि संघर्ष का शंख फूंक चुका है। युद्ध के नगाडे बज गए है। भारतीय जनता पार्टी ने आज नवीन मीडिया सेंटर का उदघाटन किया है। यह मीडिया सेंटर अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सफल होगा। मीडिया के माध्यम से हम अपने संदेश को योग्य प्रकार से जनता तक पहुंचाते रहेंगे। मीडिया से लगातार संवाद होता रहे और पार्टी के विचार मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचते रहें, इसके लिए मीडिया सेंटर सेतु बनेगा। चौहान ने कहा कि पार्टी ने वार रूम भी तैयार किया है। जो सटीक वार करेगा। इस बार हम सफलता के सारे रिकार्ड तोडेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया सेंटर में सभी मीडिया बंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप यहां आते रहें।

सिर्फ ‘मीडिया सेंटर’ नहीं बल्कि ‘मीडिया फ्रेंडली’ सेंटर है,मीडिया सेंटर से पार्टी की नियमित गतिविधियां प्राप्त होगी-विष्णुदत्त शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा के मीडिया सेंटर में पधारे सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से मीडिया और पत्रकार बंधुओं का सम्मान करने वाली पार्टी है, हम मीडिया को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मजबूती से स्वीकार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। भाजपा का यह मीडिया सेंटर कई मायनों में अनूठा है और विशेष भी है। यह केवल भाजपा के लिए ही नहीं अपितु हमारे पत्रकार साथियों के लिए भी यह सेंटर बेहद खास है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह मीडिया सेंटर इस विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मीडिया वॉर रूम भी है। जो हमारे पत्रकार साथी हैं उनकी आवश्यकताओं और जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

ऐसा होगा भाजपा का हाईटेक मीडिया सेंटर

यह मीडिया सेंटर पत्रकारों से संवाद और समन्वय के केंद्र का कार्य करेगा, यहां मीडिया सेंटर, मीडिया वॉर रूम, मीडिया रिसर्च व समाचार लेखन का कार्य होगा। मीडिया सेंटर 24 घंटे सातों दिन सुलभ है, यह सभी सुविधाओं से युक्त उच्च स्तरीय मीडिया सेंटर है। भाजपा के नवीन मीडिया सेंटर से प्रेस कांफ्रेंस के साथ ही चुनाव से जुडी सभी गतिविधियों, नेताओं के कार्यक्रम, इत्यादि की जानकारी आने वाले समय में सुलभता से उपलब्ध रहेगी। चुनाव संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा, परिचर्चा के लिए यह मीडिया सेंटर अनुकूल वातावरण का केंद्र होगा। इस मीडिया सेंटर में डिबेट, डिस्कशन और डायलॉग केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के विचार और समाचार के इस प्रमुख केंद्र का रविवार से आगाज हो गया है, अब यहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं अन्य मीडिया विभाग की टीम सुलभता से उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री अरविन्द भदौरिया, विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी,आलोक शर्मा, पंकज जोशी, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर,भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, विजय दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महापौर मालती राय, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस, राजपाल सिंह सिसौदिया, गोविन्द मालू, बृजगोपाल लोया, मिलन भार्गव, नरेन्द्र सलूजा, सुश्री नेहा बग्गा, गुलरेज शेख, प्रहलाद कुशवाह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, जुगल किशोर शर्मा, विवेक तिवारी, दीपक जैन टीनू, मीडिया पेनालिस्ट बृजेश पाण्डे, शिवम शुक्ला, मंजरी जैन,वंदना मार्तण्ड त्रिपाठी, एड. सचिन वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया, महेश शर्मा, सत्येन्द्र जैन सहित पार्टी पदाधिकारी एवं मीडिया विभाग के सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *