जिला कार्यालय में धूमधाम से विराजे भगवान श्री गणेश

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भाजपा भोपाल के जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री रवि शर्मा के द्वारा प्रथम पूज्य भगवान गजानन की स्थापना की गई एवं गजानन महाराज की विधिवत पूजन संपन्न हुई।इस अवसर पर भाजपा भोपाल सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेंद्र निगम, संदीप शर्मा,हर्षित भास्कर,सतीश मालवीय,घनश्याम माली,सोहन वर्मा एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *