कृषि मंत्री से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल

किसानों की मांगों के हुए आदेश जारी 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। कृषि मंत्री कमल पटेल से उनके भोपाल स्थित शासकीय निवास पर नरसिंहपुर के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह की मध्यस्थता में चर्चा की। ज्ञात हो कि किसान सेना के द्वारा ककरा घाट से शुरू हुई किसान क्रांति यात्रा में हजारों किसान पैदल मार्च करते भोपाल के लिए रवाना हुए। लेकिन रैली जब कृषि उपज मंडी बरेली पहुंची तो इसकी सूचना पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ बरेली पहुंचकर किसानों से उनके मुद्दों पर सहमति बनते हुए रैली को स्थगित करवाया। किसानों की मांगों को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह के साथ प्रतिनिधिमंडल से विस्तृत चर्चा कर मुख्यमंत्री ट्रांसफार्मर अनुदान योजना प्रारंभ करने , शक्कर नदी में शक्ति धाम आश्रम से लाल बाबा जी मंदिर कुडारी ग्राम तक पिचिंगबॉल बनाने सहित किसानों मांगों के आदेश जारी करवायें। प्रतिनिधि मंडल में एकम सिंह पटेल बसंत खैरौनिया गिरधारी पटेल राजेश खैरौनिया श्री राम पटेल यशवंत पटेल सतीश पटेल सहित किसानों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *