शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

थाना अशोका गार्डन पुलिस ने बलात्कार के आरोप में सुमिल ठाकुर (21) निवासी कुमार मोहल्ला पुरानी विधानसभा को गिरफ्तार किया है।एएसआई जयवीर सिंह सेंगर ने बताया की चक्की चौराहा टीटी नगर निवासी 26 साल की एक महिला ने आरोपी सुमिल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।आरोपी महिला को शादी का झांसा देखकर करीब दो साल से शारीरिक शोषण कर रहा था।महिला के पति का देहांत हो चुका है और उसका एक बेटा भी है।2021 अप्रैल में महिला आरोपी सुमिल ठाकुर की दुकान में ट्रेन रिजर्वेशन कराने गई थी तभी से उससे बातचीत होने लगी बातचीत के दौरान महिला ने अपनी बारे में सभी बातें उसे बता दी करीब एक महीने बाद सुमिल ने महिला को शादी का झांसा दिया और कहा कि मेरे परिवार से बात कर लो।इसके बाद आरोपी महिला के घर आने जाने लगा और महिला को घुमाने फिराने लगा।नवंबर 2021 में आरोपी महिला को घूमने के बहाने होटल सूर्या रेजिडेंसी सब्जी मंडी चौराहा अशोक गार्डन लेकर आया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं इसके बाद आरोपी ने कई बार अलग-अलग होटल में ले जाकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाएं।महिला जब आरोपी को शादी करने को कहती तो वो टाल देता था। 28 अगस्त 2023 को रात 11:30 बजे आरोपी महिला को ललिता नगर के पास कोलार रोड ओयो होटल में लेकर गया जहां उससे शारीरिक संबंध बनाएं फिर उसके बाद से कम बात करने लगा। 10 सितंबर को आरोपी महिला के घर आया और बोला के मेरे घर वाले नहीं मान रहे हैं वो भी उससे शादी नहीं करना चाहता है महिला ने कई बार उसको मनाने की कोशिश करी पर वो नहीं माना इसके बाद महिला ने थाने में आके शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने मामला कायम करके 1 घंटे के अंदर आरोपी सुमिल को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *