हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही भाजपा सरकार : दर्शन सिंह

बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महाराणा प्रताप मंडल जिला जबलपुर की बैठक प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृंदावन गार्डन में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे । चौधरी दर्शन सिंह ने कृषि देवता भगवान बलराम का पूजन कर विधिवत बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों ने इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की कार्य योजना तैयार की । ग्रामीण मंडल के द्वारा ट्रैक्टर में रथ तैयार करके केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के फ्लेक्स लगाकर और इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जबलपुर नगर जिला अध्यक्ष अभिनव यादव जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अरविंद पटेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बंटी पालीवाल रामनिवास गौतम राजेश ठाकुर महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र विश्वकर्मा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह सहित मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *