भाजपा जिला कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

ट्रैक्टर पर रथ बनाकर योजनाओं का प्रचार करेगा किसान मोर्चा : दर्शन सिंह

सुखदेव सिंह अरोड़ा, भोपाल।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नरसिंहपुर में प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा नरसिंहपुर की बैठक संपन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह जी के कुशल नेतृत्व में गांव गरीब और किसानों एवं महिलाओ के हित में नित श्री योजनायें चलाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार है कि हमेशा किसान, महिला युवा समेत सभी वर्गो के उन्मुखी योजनाओं का निर्माण किया किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा किसान सम्मान निधि के रूप में प्रतिवर्ष ₹6000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है । मध्यप्रदेश में श्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा किसान कल्याण निधी की राशि 4000 रूपए से बढ़कर 6000 की गई है। अब मध्य प्रदेश का किसान किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण निधी के माध्यम से 12000 सालाना प्राप्त करेगा। मध्य प्रदेश की सरकार ने कांग्रेस के द्वारा कर्ज माफी के झूठे वायदे से चढ़ाई गई ब्याज की गठरी को उतारने का काम किया जिसमें 11 लाख 19 हजार किसानों का 2123 करोड़ को राशि का सिंगल क्लिक में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया । महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रतिमाह ₹1000 की राशि दी जाती है ।‌ युवाओं के लिए सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत ₹8000 से लेकर ₹10000 तक उनकी शिक्षा अनुसार सरकार देगी। जिसमें 700 से ज्यादा कंपनियों का रजिस्ट्रेशन सरकार के मध्य हुआ है जिसमें युवा प्लंबर इलेक्ट्रिशियन हेल्थ शिक्षा कंस्ट्रक्शन जैसे तमाम प्रकार के क्षेत्रों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे।

 

बैठक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह भाजपा के वरिष्ठ डॉ महंत पुरी भाजपा जिला महामंत्री हरि गोविंद पटेल ठाकुर राजीव सिंह नंद किशोर ठाकुर जिला उपाध्यक्ष विनीत नेमा रमाकांत धाकड़ भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहरकांत गुर्जर जिला उपाध्यक्ष आशीष पटेल मंडल अध्यक्ष रमाकांत चौवे किसान मोर्चा नरसिंहपुरा रामदयाल पटेल नरसिंहपुर ग्रामीण मिलन शर्मा सहित मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *