जन्मदिन के दिन भी जन कार्य में सक्रिय रहे विधायक रामेश्वर शर्मा, सुबह सुबह कोलार सिक्स लेन का दौरा किया

विधायक शर्मा ने सिक्स लेन का दौरा किया, जन्मदिन के उपलक्ष्य में दानिश हिल्स और संत नगर में स्थानीय नागरिकों के साथ पौधारोपण भी किया

जनहित का हर दिन नया अनुभव मिलता है, मेरे लिये हर दिन जन्मदिन है – विधायक रामेश्वर शर्मा

अपने जन्मदिन पर विधायक रामेश्वर शर्मा की अपील, कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के साथ मनाएं जन्मदिन

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। विधायक रामेश्वर शर्मा प्रदेश का एक ऐसा नाम है जो अपने क्षेत्र में विकास की रफ्तार, प्रभावी नेतृत्व और बेबाक शैली के लिए जाना जाता हैं। उनके द्वारा हुज़ूर विधानसभा में कराए गए कार्यों का आलम यह है कि खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें कई कार्यक्रमों में विकास पुरुष कहकर संबोधित किया। हालहि में उनके चाचा श्री गंगाराम शर्मा के निधन के बाद जनता के लिए दिनरात तत्पर रहने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा कुछ दिनों से घर पर थे। लेकिन जैसी ही पारिवारिक परंपराएं पूरी हुईं, विधायक शर्मा फिर अपने उसी अंदाज में सामने आ गए। बुधवार को स्वयं का जन्मदिन होने के बावजूद भी वह 6-लेन का दौरा करने पहुंच गए। इतना ही नहीं, उन्होंने जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई जगह पौधारोपण भी किया।

दरअसल आज विधायक रामेश्वर शर्मा का जन्मदिन है, जिसकी खबर लगते ही सुबह से उनके घर के बाहर उन्हें चाहने वालों का तांता लग गया। अपने समर्थकों के जुटने के बाद भी विधायक शर्मा सिक्स लेन का दौरा करने गए। इसके साथ ही हुजूर विधानसभा के कान्हा कुंज दानिश हिल्स व संतनगर में पौधारोपण भी किया।

हर दिन जन्मदिन है

सिक्स लेन के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब हम जनता के प्रतिनिधि चुने जाते हैं, तभी हम स्व से परमार्थ की ओर अग्रसर होने लगते हैं। जब हम जनता के हित में काम करने के लिए आगे आते हैं, तो हर रोज कोई नया अनुभव प्राप्त होता है। हम रोजाना कुछ नया सीखते हैं। इस हिसाब से हर दिन मेरा जन्मदिन है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने विधायक की शपथ लेते समय जनकल्याण का जो संकल्प लिया था, वह आज भी वही है। उसी संकल्प के अनुरूप निरंतर कार्य कर रहा हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *