सुसनेर विधानसभा का किसान सम्मेलन संपन्न

भाजपा सरकार के विकास कार्यों की किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा सुमन मैरिज गार्डन सुसनेर जिला आगर में सुसनेर विधानसभा का किसान सम्मेलन संपन्न हुआ । आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। किसान सम्मेलन में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 9 वर्षों के श्रेष्ठतम कार्यकाल में देश में एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों व किसानों के हित मे किए गए निर्णयों के विषय में जानकारी दी। चौधरी ने बताया कि मोदी जी ने नौ साल के कार्यकाल में देश को विश्व पटल पर अग्रणी रखा है । पीएम मोदी ने 2014 के बाद कई जन कल्याणकारी योजना लागू कर हर वर्ग को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कच्चे घरों में रहने वाले व्यक्तियों को पक्के घर बनवाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानो को लाभ पहुंचाया। साथ ही महिलाओं के वरदान साबित होने वाली लक्ष्मी योजना, सुकन्या योजना, उज्ज्वला योजना व महिला सशक्तिकरण पर आधारित होने वाले कार्यक्रम के बारे विस्तार से जानकारी दी। चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अब स्वर्णिम पथ पर अग्रसर है।कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में किसान खाद , बीज , बिजली , पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझा था । इसके साथ ही कमलनाथ सरकार की कर्ज माफी की झूठी घोषणा के कारण जो किसान डिफाल्टर हो गये थे । प्रदेश की किसान हितेषी भाजपा सरकार ने 11 लाख 19 हजार किसानों के 2 हजार 123 करोड़ ब्याज जमा कर किसानों के सिर से ब्याज की गठरी उतारी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” के तहत वर्ष 2021-22 में 44.49 लाख आवेदक कृषकों को ₹2933 करोड़ की दावा राशि का सिंगल क्लिक से वितरण की, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के रूप प्रतिवर्ष किसानों को तीन किस्तों में 6 हजार की सम्मान निधि केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाने के साथ किसान कल्याण महाकुंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में अब चार हजार की जगह 6 हजार राशि किसानों को किसान कल्याण निधि देने सहित किसानों के हित मे किए गए कार्यों, आम जनता, महिला के लिए किए गए कार्यों को बताया।कार्यक्रम में भाजपा आगर जिला अध्यक्ष चिंतामणि राठौर, सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह, पूर्व विधायक सुसनेर मुरलीधर पाटीदार अभी, पूर्व विधायक बद्री लाल सोनी, पूर्व विधायक फूलचंद बेदिया, पूर्व विधायक लालजी राम मालवीय, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नाथू सिंह तोमर, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश फौजी, किसान मोर्चा आगर जिला अध्यक्ष दिनेश परमार सहित समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *