जीरापुर में जनसंपर्क एवं किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित नगर परिषद भवन जीरापुर में किसान संवाद कार्यक्रम जनसंपर्क अभियान को लेकर संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित रहे। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के साथ किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने विश्व के लोकप्रिय व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की एवं नगर में मतदाताओं से जनसंपर्क किया । जिसके पश्चात नगर परिषद भवन में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महाजनसंपर्क अभियान भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में 24 जून से 30 जून तक चलाया जा रहा है। जिसमें सभी मंडलों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा ,सुशाशन और गरीब कल्याण के संकल्प के तहत केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिले मे 242404 किसानों को मिल रही किसान सम्मान निधि की राशि। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” के तहत वर्ष 2021-22 में 44.49 लाख आवेदक कृषकों को ₹2933 करोड़ की दावा राशि का सिंगल क्लिक से वितरण की एवं ₹8500 करोड़ लागत की देश की पहली वृहद प्रेशराइज्ड पाइप सिंचाई प्रणाली मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना’ जैसी बड़ी सौगात मुख्यमंत्री जी ने हमें दी दी जाने सहित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जन हितैषी एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने दी।इस अवसर पर कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, किसान मोर्चा राजगढ़ जिला अध्यक्ष दिनेश पुरोहित सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं किसान बंधु उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *