मोदी जी के नेतृत्व में देश का अन्नदाता बनेगा ऊर्जादाता : चौधरी दर्शन सिंह

भाजपा पिपरिया विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मलेन संपन्न

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। जनसंपर्क अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पिपरिया विधानसभा का विधानसभा स्तरीय का संयुक्त मोर्चा सम्मलेन पंचतारा होटल पंचमड़ी रोड पिपरिया में सम्पन्न हुआ। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित पार्टी के वरिष्ठ वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को नौ वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को हम सभी पार्टी एवं मोर्चा के पदाधिकारियों को घर घर तक पहुंचाना है। विकास उदाहरण देते हुए श्री चौधरी ने कहा कि मैं आज ग्यारह बजे भोपाल में मुख्यमंत्री जी के साथ पौधा रोपण कर रहा था और एक बजे पिपरिया में आप के बीच हूं। क्षेत्र में हुए विकास के पीछे आप की मेहनत मुख्यमंत्री जी एवं प्रधानमंत्री जी की इच्छा शक्ति है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्षों का कार्यकाल के द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों, विकास के कार्यों, किसानों के हित मे किए गए कार्यों, आम जनता, महिला के लिए किए गए कार्यों को बताया उन्होंने ने कहा कि मोदी जी नौ साल के कार्यकाल में देश को विश्व पटल पर अग्रणी रखा है । पीएम मोदी ने 2014 के बाद कई जन कल्याणकारी योजना लागू कर हर वर्ग को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कच्चे घरों में रहने वाले व्यक्तियों को पक्के घर बनवाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानो को लाभ पहुंचाया। साथ ही महिलाओं के वरदान साबित होने वाली लक्ष्मी योजना, सुकन्या योजना, उज्ज्वला योजना व महिला सशक्तिकरण पर आधारित होने वाले कार्यक्रम के बारे विस्तार से जानकारी दी। मध्यप्रदेश की श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में मध्य प्रदेश को लगतार 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है, प्रदेश में सिंचाई या कृषि की स्तिथि का अंदाजा इस बात से लगा जा सकता है कि देश में सबसे पहले 1 वर्ष में तीन फसल लेने का कार्य केवल मध्य प्रदेश में किया जाता है और सरकार के द्वारा तीसरी फसल का रकबा शून्य से बढ़ा 12.47 लाख हेक्टर तक पहुंचया गया है, साथ ही साथ तीसरी फसल को समर्थन मूल्य खरीदने का काम मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है, जिससे किसान की आय को दोगुना करने के लक्ष्य प्राप्त की प्राप्ति की ओर एक बड़ा कदम है। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में फीडर सेपरेशन करने के बाद प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का अन्नदाता भी उर्जादाता बनेगा ।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ संपत मुंदडा राजेंद्र हरदेनिया हरिशंकर जयसवाल सुरेंद्र सिंह विसेन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता पुर्बिया दीपक महाला युवा मोर्चा अध्यक्ष जय किशोर चौधरी ओबीसी मोर्चा शायद मुर्दों के अध्यक्ष मंडलों के पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *