भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कर रही कार्य : चौधरी दर्शन सिंह

किसान मोर्चा ने चलाया जनसंपर्क से जनसमर्थन महाअभियान

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।टीटी नगर भोपाल में किसान मोर्चा भोपाल नगर इकाई द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क से जनसमर्थन महाअभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह की उपस्थिति रही।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां एवं शिवराज सिंह जी चौहान के कुशल नेतृत्व वाली राज्य सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी देते चौधरी ने मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण,प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत मिशन,लाड़ली लक्ष्मी योजना,आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि,उज्जवला योजना, मेधावी छात्र योजना एवं दिव्यांग सहायता योजना धारा 370 हटना मोदी सरकार की उपलब्धियां हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जनहितैषी नीतियों से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।चौधरी ने बताया कि 13 जून को राजगढ़ में किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है इस किसान सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2100 करोड़ रुपए की ब्याज राशि भरकर किसानों को ब्याज मुक्त करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि भी किसानों के खाते में ट्रांसफर की जायेगी । इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।प्रदेश के यशस्वी जननायक मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की बहनों के खाते में एक हजार रुपए की डाली हैं। और यह क्रम जारी रहेगा बहनों को लाडली बहना योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि बढ़ाई जायेगी।यह जानकारी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने दी।इस अवसर पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *