आज बहनों के खातों में हजार रुपये डाले उनके भैया शिवराज ने : दर्शन सिंह

खेड़ली में हुआ किसान सम्मेलन का आयोजन

शहीद दिलीप उइके स्मृति द्वार का किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। अमर जवान शहीद दिलीप उइके जी की स्मृति में ग्राम पंचायत खेड़ली के द्वारा स्मृति द्वार का निर्माण किया गया। जिसके लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह सम्मिलित हुए। चौधरी ने प्रवेश द्वार का पूजन कर विधिवत पर फीता काटकर स्मृति द्वार का लोकार्पण किया । जिसके उपरांत शहीद दिलीप उइके जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भाव पूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर खेड़ली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि सर्वप्रथम इस खेड़ली की पावन माटी को प्रणाम करता हूं । जिसने देश को श्रद्धेय दिलीप उइके जी जैसे महान शहीद दिए । जिन्होंने भारत माता के खातिर अपने प्राणों को न्योछावर किया है। खेड़ली ग्राम पंचायत के आप समस्त वासी भी धन्य है जिन्होंने शहीद दिलीप उइके जी की स्मृति में ग्राम का प्रवेश द्वार बनाया है। वास्तव में पूजे न शहीद गए तो यह पंत कौन अपनायेगा कौन भारत माता की खातिर वक्ष पर गोली खायेगा। चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां एवं शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व वाली राज्य सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी।चौधरी ने बताया कि आज जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी जननायक मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की बहनों के खाते में एक हजार रुपए की डाली हैं।मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह क्रम जारी रहेगा जैसे-जैसे पैसे आयेंगे मैं बहनों की राशि बढ़ाता जाऊंगा।वास्तव में मुख्यमंत्री जी गांव गरीब और किसानों के बारे में निरंतर कार्य कर रहे हैं।13 जून को राजगढ़ में किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है इस किसान सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2100 करोड़ रुपए की ब्याज राशि भरकर किसानों को ब्याज मुक्त करेंगे।इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि भी किसानों के खाते में ट्रांसफर की जायेगी।इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं देश के रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी भी शामिल होंगे।भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव गरीब और किसानों की सरकार है।

कार्यक्रम में बैतूल पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, किसान मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्रीपाल राठौर, किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवंत गौर, किसान मोर्चा बैतूल जिला अध्यक्ष महेश्वर चंदेल, जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष किसान बंधु एवं माताएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *