बारहिटा में हुआ किसान सम्मेलन का आयोजन
सैकड़ों किसानों ने ली भाजपा की सदस्यता
भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भिण्ड जिला की गोहद विधानसभा क्षेत्र के बारहिटा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के कृषि मंत्री माननीय कमल पटेल एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव गरीब और किसानों की सरकार है जो निरंतर इनके हित में कार्य कर रही है। मध्य प्रदेश देश के कुल गेहूं निर्यात में 40% की भागीदारी के रखने के साथ मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य बना हुआ है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार फसल बीमा दावों का भुगतान तक नहीं किया, हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद 94 लाख बीमा दावों कि 17000 करोड रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया।इस अवसर पर उपस्थित किसानों से संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि वास्तव में किसानों के दर्द को यदि किसी ने समझा है तो प्रदेश के यशस्वी जननायक मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समझा है। मध्यप्रदेश ने शिवराज सिंह जी चौहान के कुशल नेतृत्व में बीमारू राज्य से विकसित राज्य का सफर तय किया है।कांग्रेस के शासनकाल को भी हमने देखा है। उनके शासनकाल में तो खेती के लिए प्रदेश में न पर्याप्त बिजली , न पर्याप्त खाद और न ही पानी न फसलों के उचित दाम और न ही किसानों को प्राकृतिक आपदा के समय कोई बीमा कवच था। कृषि की आधारभूत संरचना पर कांग्रेस का कोई ध्यान ही नहीं था। लेकिन जब से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कृषि की विकास दर 3% से बढ़कर 18.89 प्रतिशत हो गई है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार ने लगातार बुवाई क्षेत्र को बढ़ाने का काम किया है राजा , महाराजा, नवाब, अंग्रेज, कांग्रेस, सबने मिलाकर कुल 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई का क्षेत्र कर पाए लेकिन आज शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में 45 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हो गई है। जिसके कारण प्रदेश में गेहूं धान चना ग्रीष्मकालीन मूंग सहित खाद्यान्न उत्पादन बढ़ा है। जिसका समर्थन मूल्य पर उपार्जन कर किसानों को उचित दाम देने का कार्य हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के रूप प्रतिवर्ष किसानों को तीन किस्तों में 6 हजार की सम्मान निधि केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाने के साथ मध्यप्रदेश में राज्य सरकार के द्वारा दो किस्तों में 4हजार की राशि किसानों को किसान कल्याण निधि की राशि दी जाती है।कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजनी कुरचानिया, किसान मोर्चा भिंड जिला अध्यक्ष विजय देवपुरिया, ग्वालियर नगर जिला अध्यक्ष गिरिराज व्यास सहित समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।