विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संगठनों के साथ मुख्यमंत्री ने किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री जी के दिन आरंभ ही होता है पौधारोपण से : दर्शन सिंह

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति प्रेमी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ रामबन भोपाल में पौधरोपण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की महत्ता एवं आवश्यकता को ध्यान में रखकर आप सभी जागरूक संगठन के पदाधिकारी पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका को जिम्मेदारी पूर्वक निभा रहे हैं। हमें संकल्प के साथ प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य करना होगा।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की नित्य साधना में मुख्यमंत्री जी के दिन आरंभ ही पौधारोपण से होता है । रामबन भोपाल में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी के साथ पौधरोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *