भेल दशहरा मैदान में अखिल भारतीय किरार, धाकड़, नागर, मालव सम्मेलन सम्पन्न

मुख्यमंत्री ने कहा : आज बच्चे हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे

साधना सिंह जी के नेतृत्व में हुआ ऐतिहासिक कार्यक्रम : दर्शन सिंह

भेल दशहरा मैदान भोपाल में अखिल भारतीय किरार, धाकड़, नागर, मालव सम्मेलन ( युवक-युवती परिचय एवं प्रतिभा सम्मान समारोह) कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि अंग्रेज इतिहासकारों ने किरार धाकड़ समाज के वारे में उल्लेख करते हुए कहा है कि किरार धाकड़ समाज के लोग मूलतः खेती से जुड़े हुए लोग हैं। जिनमें मांस मदिरा वर्जित है। हमारे पूर्वज पूर्व से ही कृषि धर्मी समाज रहा हैं। हमारे आराध्य धरणीधर भगवान बलराम हैं । जो हल को धारण किए हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कृषि का विकास निरंतर हो रहा है। आज यह ऐतिहासिक कार्यक्रम श्रीमती साधना सिंह जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुआ है। जिसमें युवक-युवतियों के परिचय के साथ समाज के होनहार युवाओं को सम्मानित किया जा रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्म पत्नी अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह चौहान का समाज के लोगों ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा एवं अखिल भारतीय श्री धाकड महासभा के पदाधिकारियों के साथ वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक के यूपीएससी में चयनित युवाओं के साथ राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करने वाले समाज के विद्यार्थियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किरार धाकड़ समाज का हल और बंदूक से करीब का नाता है। खेती से लेकर खेलों तक, शिक्षा से लेकर उद्योग तक, हर क्षेत्र में आज अपने बच्चे सफलता का परचम लहरा रहे हैं। हम लोग अन्न के भंडार भरते हैं, जब जरूरत पड़ती है, तो भारत माता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान ने कहा कि बेटा बेटी दोनों नाम कमा रहे हैं। बेटा-बेटी चाहते हैं जो जीवन साथी मिले, उनकी भावनाओं को समझे, उनके करियर का ध्यान रखे। जानकारी देते हुए श्री साधना सिंह चौहान ने कहा भोपाल में हमारे समाज का छात्रावास 3 फ्लोर तक बन गया है। शादी हॉल का काम भी चल रहा है। जिसके पश्चात किरार धाकड़ नगर मानव समाज के युवक-युवतियों ने मंच के माध्यम से अपना परिचय दिया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *