विकासतीर्थ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे डॉ. सहस्त्रबुद्धे

कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन की व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

 भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ केन्द्र सरकार में हुए विकास कार्यो (विकास तीर्थ) पहुंचकर उनका अवलोकन कर रहे है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे कार्यकर्ताओं के साथ विकासतीर्थ रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे और स्टेशन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कार्यकर्ताओं के साथ रानी कमलापति स्टेशन के एजीएम श्री राजेश मंडलोई से चर्चा करते हुए स्टेशन की व्यवस्थाओं को समझा और स्टेशन के संचालन में उपयोग की जाने वाली नई तकनीकों के बारे में जाना।डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर अग्रसर है। देश के सभी राज्यों में केन्द्र सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का पीपीटी मोड पर विकास किया है। यह स्टेशन देश के अन्य स्टेशनों के लिए प्रेरणा बना है। उन्होंने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का अवलोकन करें और विकास तीर्थ के रूप में जो विकसित हुआ है उन्हें जनता को बताएं। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एशिया में एक अलग पहचान बना चुका है। इस स्टेशन से प्रेरणा लेकर देश के अन्य रेलवे स्टेशनों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। मोदी सरकार के 9 वर्षों में वैश्विक स्तर पर भारत का मान सम्मान बढा है। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह,आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, भोपाल लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी सुरेश आर्य, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, अनिल अग्रवाल, लोकसभा कार्यक्रम प्रभारी सतीश विश्वकर्मा, राम बंसल, जगदीश यादव, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे।

भोपाल एवं सीहोर के विशिष्ठजनों से की भेंट

डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कोटरा सुल्तानाबाद पहुंचकर पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित दुर्गाबाई व्याम, मन्नीपुरम चार इमली में डॉ. संदीप बंसल एवं उद्योगपति प्रदीप करमबेलकर से उनके निवास पहुंचकर मोदी सरकार की उपलब्धियों की पुस्तक उन्हें भेंट की। साथ ही उनके साथ सेल्फी भी ली।

डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने शाम को सीहोर पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी के दर्शन किए।उन्होंने सीहोर के ग्रीन मैरिज गार्डन में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करने के पश्चात नगर के पूर्व विधायक स्व. राजमल मेवाड़ा एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. नरेन्द्र चौरसिया के परिजनों से भेंट की, साथ ही पूर्व विधायक श्री मदनलाल त्यागी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित मोदी के निवास पहुंचकर उनसे भेंट की।

सीहोर में व्यापारी सम्मेलन को किया संबोधित

डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने सीहोर में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान और सम्मान बढा है।भारत ने आर्थिक मोर्चों पर सफलता पाई है। कोरोना काल में हमने जो वैक्सीन बनाई वह देश में भी उपलब्ध कराई और विदेशों में भी उपलब्ध कराकर मानव सेवा का कार्य किया। मोदी जी ने जो जन-धन खाते खोले, जिसमें डायरेक्ट बेनिफिट योजना के तहत राशी डाली गई उससे बिचोलीये खत्म हुए। आज सरकार की नीतियों के कारण छोटे व्यापारियों में,जनता का विश्वास बढा हैं। सम्मेलन को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, लोकसभा कलस्टर प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी मुकाती, विधायक करण सिंह वर्मा, श्री रघुनाथ सिंह मालवीय, सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर, लोकसभा कार्यक्रम प्रभारी सतीश विश्वकर्मा सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *