भाजपा जिला कार्यालय सीधी में किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वर्णिम पथ पर अग्रसर: चौधरी दर्शन सिंह

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सीधी में भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक आयोजित की गई। जिसमें में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के साथ दीप प्रज्वलित कर विधिवत बैठक का शुभारंभ किया। जिसके पश्चात किसान मोर्चा की जिला बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को गांव गांव जाकर किसान चौपाल के माध्यम से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अब स्वर्णिम पथ पर अग्रसर है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में किसान खाद,बीज,बिजली,पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझा था । इसके साथ ही कमलनाथ सरकार की कर्ज माफी की झूठी घोषणा के कारण जो किसान डिफाल्टर हो गये थे।प्रदेश की किसान हितेषी भाजपा सरकार के द्वारा 11 लाख 19 हजार किसानों के 2 हजार 123 करोड़ ब्याज भरा जा रहा है।‌आज भाजपा सरकार में किसान को कोई चिंता नहीं है । प्रदेश के किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा निरंतर किसानों के बीच बना है। हमें किसान चौपालों के माध्यम से किसानों के बीच में जाकर सारे विषयों से अवगत कराते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। जिसके लिए जिला सीधी की कार्य योजना तैयार की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *