सामुदायिक भवन में हुआ किसान सम्मेलन आयोजन

किसके शासन काल में मध्य प्रदेश ने बीमारू राज्य से विकसित राज्य का सफर तय किया : चौधरी दर्शन सिंह

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। सामुदायिक भवन बैढ़न, सिंगरौली में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में किसानों को क्षेत्रीय विधायक सुभाष रामचरित वर्मा ने संबोधित करते हुए क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितेषी योजनाओं की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश ने शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में बीमारू राज्य से विकसित राज्य का सफर तय किया है । कांग्रेस के शासनकाल में हमने देखा था खेती के लिए प्रदेश में न पर्याप्त बिजली , न पर्याप्त खाद और न ही पर्याप्त पानी था,न ही किसानों को फसलों के पर्याप्त दाम मिलते थे, न ही किसानों को प्राकृतिक आपदा के समय कोई कवच था। या यूं कहें कि कृषि की आधारभूत संरचना पर कांग्रेस का ध्यान ही नहीं था। लेकिन जब से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कृषि की विकास दर 3% से बढ़कर 18.89 प्रतिशत हो गई है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार ने लगातार बुवाई क्षेत्र को बढ़ाने का काम किया है राजा,महाराजा,नवाब,अंग्रेज, कांग्रेस, सबने मिलाकर कुल 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई का क्षेत्र कर पाए लेकिन आज शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में 45 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हो गई है। जिसके कारण प्रदेश में गेहूं धान चना ग्रीष्मकालीन मूंग सहित खाद्यान्न उत्पादन बढ़ा है। जिसका समर्थन मूल्य पर उपार्जन कर किसानों को उचित दाम देने का कार्य हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। आज मध्य प्रदेश देश के कुल गेहूं निर्यात में 40% की भागीदारी के रखने के साथ मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य बना हुआ है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार फसल बीमा दावों का भुगतान तक नहीं किया, हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद 94 लाख बीमा दावों कि 17000 करोड रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया यह बात किसानों को संबोधित कर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कही चौधरी ने इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं की उपस्थित किसानों को जानकारी दी।कार्यक्रम में विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र गोयल, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अवनींद्र पटेरिया,किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पराज सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र पाठक, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमापति जायसवाल किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संध्या उरमलिया, किसान मोर्चा सिंगरौली जिला अध्यक्ष विनोद चौबे सहित समस्त जिला पदाधिकारी समस्त मंडल अध्यक्ष एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *