गांव गांव किसान चौपालों की किसान मोर्चा ने बनाई कार्य योजना : चौधरी दर्शन सिंह

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई । प्रदेश कार्यालय में सर्व प्रथम ( किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा) मोर्चों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई । जिसमे राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उपस्थित मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित किया। जिसके पश्चात किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को राज्य सभा सांसद एवं किसान मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री मध्यप्रदेश प्रभारी डॉक्टर अनिल बोंडे , किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसी लाल गुर्जर का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में किसान मोर्चा के पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अब स्वर्णिम पथ पर अग्रसर है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में किसान खाद , बीज , बिजली , पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझा था । इसके साथ ही कमलनाथ सरकार की कर्ज माफी की झूठी घोषणा के कारण जो किसान डिफाल्टर हो गये थे । प्रदेश की किसान हितेषी भाजपा सरकार के द्वारा 11 लाख 19 हजार किसानों के 2 हजार 123 करोड़ ब्याज भरा जा रहा है।‌आज भाजपा सरकार में किसान को कोई चिंता नहीं है । प्रदेश के किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा निरंतर किसानों के बीच बना है। हमें किसान चौपालों के माध्यम से किसानों के बीच में जाकर सारे विषयों से अवगत कराते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। जिसके लिए भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा किसान चौपाल की कार्य योजना तैयार की गई। जिसमें किसान मोर्चा के पदाधिकारी घर – घर जाकर लोगों को बुलाकर किसान चौपालों का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। बैठक में किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ममता मीना प्रदेश महामंत्री पुरषोत्तम। शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, उपाध्यक्ष अवनींद्र पटेरिया, उपाध्यक्ष भगवान सिंह मीणा, कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी, प्रदेश मंत्री पदम सिंह ठाकुर सहित किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, समस्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, समस्त किसान मोर्चा जिला प्रभारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *