मंत्री, जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतागण सुनेंगे 28 को मन की बात कार्यक्रम

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रत्येक माह मन की मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।इसी श्रृंखला में 28 मई को प्रातः 11 बजे प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग नरेला विधानसभा के स्टेशन मंडल वार्ड क्रमांक 38, बूथ क्रमांक- 143, इंडियन पब्लिक स्कूल हिनोतिया में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे।प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा वार्ड क्रमांक 10 में,और जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ग्राम कोलुआ वार्ड क्रमांक 74, इसी तरह विधायक रामेश्वर शर्मा दाता कॉलोनी के बूथ क्रमांक 105 के वार्ड क्रमांक 6, विधायक कृष्णा ग़ौर वार्ड क्रमांक 52 के बूथ क्रमांक 349 और पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता दक्षिण पश्चिम विधानसभा एवं मध्य विधानसभा में धु्रवनारायण सिंह शामिल होंगे। इसी तरह भोपाल के प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *