कृषि महाविद्यालय में कृषि मेला का आयोजन

खेती को लाभ का धंधा बनाने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के कुशल नेतृत्व सरकार सतत् कार्य : चौधरी दर्शन सिंह 

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।कृषि महाविद्यालय इंदौर में कृषि मेला में कृषि मंत्री कमल जी पटेल के साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह सम्मिलित हुए। इस अवसर पर किसानों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितेषी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब 2003 में भाजपा की सरकार बनी तब मध्य प्रदेश देश के चार बीमारू राज्यों में से एक था प्रदेश में ना बिजली की पर्याप्त आपूर्ति थी, ना कृषि की आधारभूत संरचना मजबूत थी, नाही किसानों को फसलों के पर्याप्त दाम मिलते थे, नाही किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान से नुकसानी काकोई कवच प्रदान था लेकिन जब से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कृषि की विकास दर 3% से बढ़कर 18.89 प्रतिशत हुई, खाद्यान्न उपार्जन में हम गेहूं में 4,35,369 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 1,28,16,237 मीट्रिक टन की है, धान का उपार्जन 64,538 मीट्रिक टन से बढ़कर 45,82,610 मीट्रिक टन तक लेकर गए। धान का समर्थन मूल्य ₹530 था वहां आज ₹1940 है, 2003 में जहां गेहूं का समर्थन मूल्य ₹620 था वहां आज 1975 रुपए गेहूं का समर्थन मूल्य है, आर बी सी छे चार परिर्वतन करते हुए खेती करते हुए किसान की जनहानि को मृतक को ₹50000 मात्र मिलते थे जिन्हें बढ़ाकर हमने ₹4,00,000 तक लेकर गए हैं, हमने फसल क्षती पर मिनिमम ₹5000 प्रति हेक्टेयर नुकसानी तक ले जाने का काम किया है,

इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार ने लगातार बुवाई क्षेत्र को बढ़ाने का काम किया है 199 लाख से बढ़ाकर 299 लाख इकाई का क्षेत्र, राजा , महाराजा, अंग्रेज, कांग्रेस, नवाब सबने मिलाकर कुल 7,68,000 हेक्टेयर सिंचाई का क्षेत्र कर पाए आज 45,00,000 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र है, जिसे हम 65,00,000 हेक्टेयर तक लेकर जायेंगे, आज मध्य प्रदेश देश के कुल गेहूं निर्यात में 40% की भागीदारी के रखने के साथ मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य बना हुआ है, कांग्रेस के शासन काल में फसल बीमा दावों का भुगतान तक नहीं किया, हमने सरकार बनने के बाद 94 लाख बीमा दावों कि 17000 करोड रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में लगभग 3,500 करोड़ के प्रकरण स्वकृत कर मध्य प्रदेश देश में पहला स्थान पर है, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के नेत्रत्व में मध्य प्रदेश को लगतार 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है, प्रदेश में सिंचाई या कृषि की स्तिथि का अंदाजा इस बात से लगा जा सकता है कि देश में सबसे पहले 1 वर्ष में तीन फसल लेने का कार्य केवल मध्य प्रदेश में किया जाता है और सरकार के द्वारा तीसरी फसल का रकबा शून्य से बढ़ा 12.47 लाख हेक्टर तक पहुंचया गया है, साथ ही साथ तीसरी फसल को समर्थन मूल्य खरीदने का काम मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है, जिससे किसान की आय को दोगुना करने के लक्ष्य प्राप्त की प्राप्ति की ओर एक बड़ा कदम है। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में फीडर सेपरेशन करने के बाद प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का अन्नदाता भी उर्जादाता बनेगा , इसके साथ ही साथ खेतों में भी खेत सड़क योजना के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक खेत को मुख्य मार्गो से जोड़ने का काम किया गया है, पूर्व में 199 लाख हेक्टेयर भूमि से जीती सिंचित थी लेकिन आज की डेट में 299 लाख से ज्यादा बुआई क्षेत्र हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *