चाहे गांव हो या शहर, सब जगह सड़कों का जाल बिछाकर, हुजूर को महानगरों की तर्ज पर विकसित कर रहे हैं – रामेश्वर शर्मा

विधायक रामेश्वर शर्मा ने खुरचनी से मुण्डला सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, 2.68 करोड़ से बनेगी सड़क

2.68 लाख की लागत से खुरचनी से मुण्डला तक बनेगी सड़क, विधायक रामेश्वर शर्मा ने भूमिपूजन किया

भोपाल सुखदेव सिंह अरोरा। हुजूर में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। विधायक रामेश्वर शर्मा रोजाना क्षेत्र में करोड़ों की लागत से कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वह निर्माणाधीन विकास कार्यों की रोजाना समीक्षा भी करते हैं। चाहे दिन हो या रात, 24 घंटे विकास कार्यों में संलग्न विधायक शर्मा आधी रात को कोलार में बन रही 6-लेन का दौरा करने भी निकल पड़ते हैं। हुजूर के विकास के इस क्रम में एक और कड़ी जोड़ते हुए मंगलवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने खुरचनी से मुण्डला तक बनने वाले सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया। यह सड़क 2.68 करोड़ की लागत से निर्मित होगी। गौरतलब है कि क्षेत्रवासी लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसे रविवार को विधायक शर्मा ने पूरा किया।

भूमिपूजन करने पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज हुजूर के विकास पर प्रदेश भर की नजरें टिकी रहती है। हुजूर के विकास का क्रम इतनी तीव्र गति से जारी है कि जो पिछले 4-5 सालों बाद आता है तो वह क्षेत्रीय प्रगति देखकर अचम्भित रह जाता है। आज सड़क से लेकर नागरिकों की सुविधा तक का हर काम क्षेत्र में हो रहा है। पेयजल की समस्या के लिए 80 गांवों में नल से जल देने की तैयारी चल रही है। कोलार में भोपाल की पहली सबसे बड़ी 6-लेन सीसी सड़क बन रही है। संत नगर में प्रदेश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड ब्रिज बनेगा। ये सब हुजूर की तरक्की में चार चांद लगा रहे हैं। और यह सब संभव हुआ तो केवल हुजूर वासियों के आशीर्वाद से। विधायक शर्मा ने आगे कहा कि चाहे गांव हो या शहर, किसी भी क्षेत्र के विकास में कोई अंतर नहीं रखा जाएगा। हमारा हुजूर अब महानगरों की तर्ज पर विकसित हो रहा है। इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *