भोपाल की सभी विधानसभाओं के 29 मंडलों में कार्यसमिति बैठक संपन्न

हमारे पास कार्यकर्ताओं का मजबूत तंत्र, चुनौतियों को दूर करेंगे

भोपाल की सभी विधानसभाओं के 29 मंडलों में कार्यसमिति बैठक संपन्न

 भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के 6 विधानसभाओं के 29 मंडलों में मंगलवार को कार्यसमिति बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग नरेला विधानसभा के मंडलों में एवं विधायक रामेश्वर शर्मा अटलबिहारी वाजपेयी मंडल और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल की कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए। इसी प्रकार पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह महाराणा प्रताप मंडल सहित भोपाल के प्रत्येक मंडल में आयोजित कार्यसमिति बैठक में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल एवं बूथ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदेश में सरकार और संगठन बेहतर समन्वय के साथ काम रही – विश्वास सारंग

प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मध्यप्रदेश की पहचान आज देश भर में आदर्श राज्य के रूप में है। सरकार, संगठन, कार्यकर्ता और जनता की दृष्टि से हमारे प्रदेश की पहचान अन्य राज्यों से अलग है। मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन बेहतर समन्वय के साथ काम करती है। हमें इसी विशिष्ट पहचान को बनाए रखना है। हम पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। हमारे प्रदेश और जिला पदाधिकारी संगठन विस्तार में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। यह भूमिका और अधिक बढ़ने वाली है। सारंग ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 हमारे सामने है। हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अपने बूथ को मजबूती देकर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित करें और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं।

चुनौतियों को दूर करके लक्ष्य को पूर्ण करेंगे – रामेश्वर शर्मा

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने संत हिरदाराम नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक में कहा कि हमारे पास दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे नेता हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण जनता का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास बढ़ा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ऐसी योजनाएं हैं, जिनका अनुसरण अनेक राज्यों ने किया है। हमारे पास कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर तक मजबूत तंत्र है। इन सबके साथ हमारे सामने कुछ चुनौतियां हैं, जिन्हें हमें दूर करना है। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में जो अनुकूल परिस्थितियां हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि हम अपने लक्ष्य को अवश्य ही पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, इस अवसर पर संगठन द्धारा 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम जिला, मंडल, शक्ति व बूथ पर आयोजित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *