केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन पहुँचाये : चौधरी दर्शन सिंह

रामलीला मैदान में भाजपा बरेली मंडल की बैठक संपन्न

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के मंडल बरेली की कार्यसमिति बैठक में पहुँचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन चौधरी, कार्यकर्ताओं को संबोधन में सकारात्मक भाव रखने की बात कही, कर्नाटक की हार से निराश न होकर गुजरात, उत्तरप्रदेश की जीत से उत्साहित रहें, हमारे मध्यप्रदेश में ही नगरीय निकाय, जिला पंचायत, जनपद पंचायतों के परिणाम भाजपा के पक्ष में आये है, हम अपने इन परिणामों से उत्साहित रहें, हमारे संगठन के प्रति, सरकारों के प्रति अनुकूल वातावरण बनाये, पार्टी के कार्यकर्ताओं को डट कर चौक चौराहों पर, खेतों खलियानों में अपनी बात बड़ी दमदारी के साथ रखनी चाहिए विरिधियों का मुकाबला जम कर करे।

अंचल में विरोधी विचारधारा के प्रायोजित आयोजनों के प्रलोभनों से क्षेत्र में बन भ्रम से आम जन को अवगत कराएं। मध्यप्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का वखान करते हुए, कमलनाथ सरकार के 19 माहों की नाकामी गिनाई व अपने कार्यकर्ताओं को गाँव की ओर जाने का संदेश दिया, झोपड़ी झोपड़ी खोपड़ी खोपड़ी तक केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को पहुँचाने के लिये कमर कसने का मंत्र दिया। आपने आगे कहाँ भाजपा संगठन की दम व कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर किसान मोर्चा प्रदेश की 170 विधानसभा सीटों पर कमल का फूल खिलायेगा, ज्ञात है प्रदेश की 170 विधानसभा सीटों पर सीधा किसानों का मत निर्णायक रहता हैं। बैठक में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र पटेल, प्रदेश से पवन दुबे, राहुल पटेल, उपस्थित रहे व संबोधित किया, बैठक का संचालन जिला मंत्री संतोष राय द्वारा किया गया।बैठक में आगामी 30 मई से 30 जून तक के कार्यक्रमों की चर्चा हुई व शक्तिकेन्द्रों पर व बूथ स्तर तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर रणनीति तैयार हुई। विगत दिवसों में प्रदेश कार्यसमिति व जिला कार्यसमिति के माध्यम से प्रदेश संघठन के संदेश को बूथ बूथ तक पहुँचाने के निम्मित मंडल स्तर पर पूरे प्रदेश भर में बैठकों का दौर जारी हैं। भाजपा निरंतर अपने कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण के माध्यम से , बैठकों के माध्यम से परिष्कृत करती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *