कांग्रेस के कारण डिफाल्टर हुए किसानों का ब्याज भर रही भाजपा सरकार : चौधरी दर्शन सिंह

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक रेस्ट हाउस करेली में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने पार्टी के पदाधिकारीयों से बूथ विजय संकल्प अभियान के विषय में चर्चा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा भी पार्टी के हित में बहुत से सुझाव निकल कर आये। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहर कांत गुर्जर के साथ जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्य योजना को लेकर संवाद हुआ। जिसमें किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को गांव गांव जाकर किसान चौपालों के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देने के बारे में कार्य योजना तैयार की गई।आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकार बंधुओं से समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन ने कहा कि प्रदेश के किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश की मांग के अनुरूप प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रीष्‍मकालीन मूंग की खरीदी विपणन वर्ष 2023-24 के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख 19 मई से बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है। इसके साथ ही कमलनाथ सरकार की कर्ज माफी की झूठी घोषणा के कारण किसान डिफाल्टर हो गये थे । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा 11 लाख 19 हजार किसानों के 2 हजार 123 करोड़ ब्याज भरा जा रहा है। शिवराज जी कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश में किसानों की जीडीपी में हिस्सेदारी बढ़ी है मध्य प्रदेश मोस्ट इमर्जिंग स्टेट की श्रेणी में आने लगा है। शिवराज सिंह चौहान के किसान हितैषी योजनाओं और किसानों के दम पर प्रदेश को 7 कृषि कर्मण अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं। मध्य प्रदेश मोटे अनाजों एवं प्राकृतिक खेती के मामले में में नंबर वन पर है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सर्वाधिक उपार्जन किया जाता है जिसमें ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का उपार्जन भी प्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा है। किसानों को प्रदेश सरकार के द्वारा बिजली बिल पर 92% अनुदान दिया जाता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों 6000 रूपए एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 4000 रुपए की राशि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है। यह बात पत्रकारों से चर्चा हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *