विधायक रामेश्वर शर्मा ने 16 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

हुज़ूर में विकास की बंपर सौगात, विधायक रामेश्वर शर्मा ने विगत 5 दिनों में 16 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।हुज़ूर में 24 घंटों विकास का क्रम जारी रहेगा। – विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। हुजूर विधानसभा में लगातार एक के बाद एक विकास कार्यों का क्रम जारी है। विधायक रामेश्वर शर्मा रोजाना ताबड़तोड़ विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर रहे हैं। विगत 05 दिनों में हुज़ूर विधायक ने लगभग 16 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। निर्माण कार्यों का यह क्रम हुजूर के संत नगर एवं गांधीनगर के वार्ड क्रमांक 01 से 06 के विभिन्न क्षेत्रों में जारी है। इन विकास कार्यों में सड़कों के निर्माण के साथ, दुकानों का निर्माण, पानी की पाइपलाइन बिछाना, नाली निर्माण कार्य आदि शामिल हैं। भूमिपूजन के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों का दौरा भी किया। साथ ही लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधितो को दिए ।

भूमिपूजन को लेकर जब विधायक रामेश्वर शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि – जनता का पैसा अब जनता के काम आ रहा है। अब ऐसी सरकार केन्द्र और राज्य में है जो जनता के टैक्स के पैसों से जनता के लिए हितकारी विकास कार्य कराती है। हुजूर में अब चाहे गर्मी हो या सर्दी या बरसात, हर सीजन में विकास कार्यों का क्रम जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर विकास का यह क्रम 24 घंटे भी जारी रहेगा। और इसका जीता जागता प्रमाण है कोलार 6-लेन का निर्माण कार्य। विधायक ने आगे कहा कि जिन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन विगत दिनों में किया गया है उनका लोकार्पण भी जल्द ही किया जाएगा। अब हुजूर विधानसभा की यही नयी पहचान बन रही है। यहां समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरे किये जाएंगे। और यदि कार्य समय सीमा में पूरे नहीं किए गए तो निर्माण एजेंसी को इसका जुर्माना भी देना पड़ेगा। अब हुजूर के नागरिकों को अपनी सुविधा के कार्यों का वर्षों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

हर वार्ड को करोड़ों की सौगात

वार्ड क्रमांक 01 – 4.10 करोड़ की लागत से सड़क, नाली एवं दुकानों का निर्माण।

वार्ड क्रमांक 02 – 1.21 करोड़ की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण।

वार्ड क्रमांक 03 – 7.15 करोड़ की लागत से सड़क, पाईपलाईन एवं दुकानों का निर्माण।

वार्ड क्रमांक 04 एवं 05 – 2.45 करोड़ की लागत से सड़क एवं गौशाला शेड निर्माण

वार्ड क्रमांक 06 – 44 लाख की लागत से सड़क एवं शेड निर्माण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *