प्राकृतिक खेती ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’के मंत्र को करती है साकार -चौधरी दर्शन सिंह

प्राकृतिक कृषि पर आधारित किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।प्रभात पट्टन जिला बैतूल में प्राकृतिक कृषि पर आधारित किसान सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारत माता का पूजन कर किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि हमारे महान देश की संस्कृति ही कृषि पर आधारित है।

इसलिए जब किसान आगे बढ़ेगा समृद्ध होगा तो हमारा देश भी आगे बढ़ेगा और समृद्ध होगा । वास्तव में प्राकृतिक खेती हमारे व्यक्तिगत लाभ के साथ ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’के मंत्र को साकार करती है। जो कि हमें हमारे पूर्वजों अनुभवों आधार पर विरासत में मिली थी। केन्द्र व राज्य सरकार लगातार प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज को बढावा देने का प्रयास कर रही है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी के द्वारा गुरुकुल कुरुक्षेत्र हरियाणा में प्राकृतिक खेती को लेकर विकसित किया गये फार्म हाउस पर हमने जाकर प्राकृतिक खेती के लाभ को देखा और समझा। हमने भाजपा किसान मोर्चा के माध्यम से प्रदेश में प्राकृतिक खेती को लेकर पदयात्राएं की किसान चौपाल एवं किसान सम्मेलन का आयोजन कर किसानों को प्रेरित करने का कार्य किया। जिससे प्रेरणा ग्रहण कर प्रदेश में 51000 किसानों ने रवि सीजन में प्राकृतिक खेती प्रारंभ की जिसके संकल्प पत्र भी प्राप्त हुए हैं। प्राकृतिक खेती के मामले में बैतूल पूरे प्रदेश का नेतृत्व कर सकता हैं। क्योंकि आज भी बैतूल में खेती में किसानों के द्वारा न्यूनतम रासायनिक खादों का उपयोग किया जाता है। वहीं इस सम्मेलन में हजारों ऐसे किसान शामिल हुए, जिन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाया और सफलता हासिल की।कार्यक्रम में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, भारत भारती शिक्षण संस्थान सचिव मोहन नगर, कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक डॉ विजय वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, कार्यक्रम संयोजक सुभाष देशमुख, किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, किसान मोर्चा बेतूल जिला अध्यक्ष महेश्वर चंदेल समस्त जिला पदाधिकारी समस्त मंडल अध्यक्ष साहब किसान बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *