भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ भोजन किया

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

कलेक्टर आशीष सिंह ने शनिवार को शाहपुरा क्षेत्र स्थित 4 आंगनबाड़ी क्र. 768,772,776, 1020 का निरीक्षण किया और वहा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया,स्थानीय लोगों की मांग पर आंगनबाड़ी के चारों दीवार बनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही अक्षय पात्र के द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में 25 आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाना सप्लाई देने की शुरुआत की है। इस व्यवस्था को देखने के लिए भी कलेक्टर आशीष सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर खाने की क्वालिटी को देखा। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के माता-पिता और बच्चों से बात की,खाने की क्वालिटी के संबंध में भी जानकारी ली।

कलेक्टर आशीष सिंह ने आंगबाड़ी के बच्चों के साथ बैठकर खाना भी खाया। बच्चों से बात कर पूछा कि खाना कैसा लग रहा है। सभी बच्चों ने और उनके माता-पिता ने बताया कि बच्चे खाना पसंद कर रहे है और घर के बजाय आंगनबाड़ी में खाना पसंद कर रहे हैं,अब आंगनबाड़ी में बच्चों की संख्या भी बढ़ गई है।बच्चे उत्साह के साथ आंगनबाड़ी में आने को जिद भी करते है।अक्षय पात्र के द्वारा भोजन सप्लाई शुरू होने के बाद उसी तारतम्य में आज कलेक्टर सिंह ने भोजन की क्वालिटी चेक करने और व्यवस्थाओं को देखने के लिए आंगनबाड़ी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *