भोपाल की भव्य शोभायात्रा का आयोजन 30 मार्च को

भव्य शोभायात्रा 30 मार्च 2023 को शाम 6:00 श्री राम जानकी मंदिर निकुंज धाम कॉलोनी भानपुर ब्रिज वार्ड 74 में आयोजक कॉलोनी उत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है

भोपाल।जिसका द्वितीय वर्ष युवा साथियों द्वारा हम इस रामनवमी के दिन मनाने जा रहे हैं । इस शोभायात्रा का संदेश लगभग 500 वर्ष के अंतराल के बाद अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर रामलला मंदिर फिर से बन रहा है, इन 500 वर्ष के दौरान भारत की करीब 25 पीढ़ियों ने श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर देश में संघर्ष को देखा, हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारी पीढ़ी के समय राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है। या केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं अपितु राष्ट्र स्वाभिमान जागरण का उद्घोष भी है। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के साथ ही देश को दुनिया के सामने एक सार्थक शक्तिशाली एवं समृद्ध भारत के रूप में खड़ा करना है, चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ था, रामनवमी को प्रतिवर्ष भगवान श्रीराम का प्रकट उत्सव बड़े ही धूमधाम से संपूर्ण देश में मनाया जाता है ।रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने आपसे अनुरोध है कि इस वर्ष आप रामनवमी 30 मार्च 2023 के शुभ अवसर पर अपने घर के अंदर व बाहर दो दीपक जलाएं, एक दीपक भगवान श्रीराम के नाम और एक दीपक राष्ट्र के नाम। इस शुभ अवसर पर ढोल, नगाड़े, आतिशबाजी और रामधुन के साथ भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव मनाए । रामराज्य का मतलब है रा से राष्ट्र, म से मंगल की बात करने वाला सनातन धर्म है।

समिति के सदस्य निक्की ठाकुर ने कहा हिंदू राष्ट्र की कल्पना हम तभी कर सकते हैं जब हम हमारी संस्कृति और संस्कारों को हमेशा हम सजा कर रखे और आने वाली पीढ़ी के सामने भी हम इन त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाएं।

समिति के सदस्य हनी शर्मा ने कहा हम सभी युवा पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो हमारे समय भव्य राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में हो रहा है और मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि सभी लोग 2024 में अयोध्या जाकर श्री राम लला भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें और अपने आने वाली पीढ़ी को भी भगवान श्री राम के इतिहास के बारे में पढ़ाएं। क्योंकि इतिहास गवाह है जब-जब सनातन संस्कृति सामने आकर विश्व का नेतृत्व करती है, तब तब विश्व में शांति और खुशी का माहौल बनता है। रामनवमी की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *