राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने ली बूथ बैठक

बूथ विस्तारक अभियान-2 के तहत भोपाल के बूथ क्रमांक 29 पर पहुंचे थे शिवप्रकाश

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश शनिवार को बूथ विस्तारक अभियान-2 के अंतर्गत भोपाल की हुजूर विधानसभा के शक्ति केन्द्र क्रमांक 2 के बूथ क्रमांक 29 पर पहुंचे और बूथ समिति की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। शिवप्रकाश जी ने बूथ समिति और पन्ना प्रमुख, पन्ना प्रभारियों का डिजिटल सत्यापन कर बूथ के 22 करणीय कार्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें बूथों को फिजिकल और डिजिटल रूप से सशक्त बनाकर संगठन को मजबूती देना है।

शिवप्रकाश जी ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बूथ की मजबूती का मंत्र दिया है। उस मंत्र को बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान हमें जमीन पर उतारना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ है। हम अपने बूथ को मजबूत कर लेंगे तो हर चुनाव में हमारी जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का ध्येय वाक्य ‘चलो-बूथ-की-ओर’ है। इसे आत्मसात करते हुए सभी कार्यकर्ता हर बूथ को सशक्त बनायेंगे।जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान 1 को जिस तरह हमने फिजिकल और डिजिटल तौर पर सफल बनाया, ठीक उसी प्रकार हमें बूथ विस्तारक अभियान-2 को भी सफल बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत हमें अपने बूथ को मजबूत तो करना ही है, साथ ही हमें यह ध्यान रखना है कि अपने बूथ पर सरकार की योजनाओं से जो लोग वंचित है उन पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को हमें अभियान के दौरान पार्टी से जोडने का काम करना है।विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमारे संगठन के कार्यकर्ता हमेशा बूथ का सशक्तिकरण कर संगठन को मज़बूत करते है, ऐसा कोई दूसरा राजनैतिक दल नही है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री से लेकर सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि सहित प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने का काम कर रहे है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, बूथ क्रमांक 29 के बूथ अध्यक्ष सूरज नामदेव, मंडल महामंत्री,अनिल मुठालिया,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिला प्रभारी पहुंचे अलग अलग बूथों पर

जिला प्रभारी महेन्द्र यादव ने भोपाल दक्षिण पश्चिम, उत्तर और गोविन्दपुरा विधानसभा के वार्ड नं. 66 के बूथ क्रमांक 75, 74, 77 एवं वार्ड 65 में बूथ नंबर 93, 94, 95, 89 पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने बूथ सषक्तिकरण अभियान को लेकर जो करणीय कार्य निर्धारित किए है, बूथ स्तर पर उन सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करना है। अगर हम अपने बूथ को सषक्त कर लेंगे तो कोई भी चुनाव जीतना हमारें लिए आसान है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष छोटू पंडित, बूथ अध्यक्ष, रायसिंह राजपूत, बारेलाल अहिरवार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *