कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत के दम पर आज भाजपा पंचायत से लेकर संसद तक जनसेवा कर रही : हितानंद

प्रदेश संगठन महामंत्री ने मंदसौर जिले के संगठनात्मक प्रवास पर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी का गठन 1980 में हुआ। उस समय पार्टी का कार्य करने वाले नाम मात्र के कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी होते थे। उन्होंने अपनी लगातार प्रवास कर राष्ट्रवाद की विचारधारा को आगे बढाया। ऐसे तपस्वी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत के दम पर आज भारतीय जनता पार्टी वार्ड और पंचायत से लेकर देश के शीर्ष कहे जाने वाले संसद तक बहुमत के साथ जनसेवा कर रही है। हमारे संगठन ने मध्यप्रदेश के 64 हजार बूथों पर अपनी बूथ समिति बनाने के संगठनात्मक कार्य में 95 प्रतिशत से अधिक सफलता हासिल की है। सभी कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण के अभियान के माध्यम से अपने बूथ को मजबूत करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानन्द जी ने मंदसौर के होटल डायमंड में आयोजित संगठनात्मक बैठक में कही। प्रदेश संगठन महामंत्री शुक्रवार को मंदसौर जिले के संगठनात्मक प्रवास पर थे। उन्होंने अलग अलग श्रेणी के कार्यकर्ताओं की बैठकें ली। बैठक में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, पूर्व मंत्री कैलाश चावला मंचासीन थे।

जो अपडेट नहीं वह आउट डेटेड

कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इस विराट स्वरूप के पीछे कई पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं का बलिदान है। आज भी केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यो में हमारे कार्यकर्ता हमारी पार्टी की राष्ट्रवाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासो में अपना बलिदान दे रहे है। हमें ऐसे कार्यकर्ताओं के बलिदान को ना भुलते हुए पार्टी के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय को देखते हुए पार्टी को भी उसी आधार पर अपडेट करते जा रहे है। बूथ स्तर पर सोशल एंव आईटी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ पर रहने वाली आम जनता के बीच ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी समय के साथ अपडेट नहीं होती वह ऑउट डेटेड हो जाती है। हमारी प्रतिस्पर्धी तमाम विपक्षी दल ऑउट डेट की श्रेणी में जा रहे है। हितानंद जी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए बूथ के डिजिटलाइजेशन के साथ हम हमारे बूथ पर फिजिकल वेरिफिकेशन भी कर रहे है। उन्होंने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मंडल और बूथ स्तर तक प्रवास करने की बात कही। मोदी जी के नेतृत्व में हम देश हित उद्देश्य को लेकर काम कर रहे।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने मंदसौर जिले के जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए करते हुए कहा कि देश आज विश्वगुरू बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम बड़े एंव देशहित के उदेश्य को लेकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आपको जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा का मौका दिया है। जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करते हुए हमें निर्धन, गरीब, दुखियारो को सरकार की योजना के लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयत्न करते रहना होगे। उन्होंने कहा कि मंदसौर जिले के कार्यकर्ताओं की तपस्या के बल पर 90 प्रतिशत से अधिक नगर पंचायत में भाजपा काबिज है और मंदसौर नगरपालिका में भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की नगर सरकार है। मुझे पूर्ण विश्वास है की आने वाले चुनाव में जिला भाजपा के नेतृत्व में भाजपा की विजय पताका फहरायेगी। जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने संगठनात्मक कार्यो की जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गणपतसिंह आंजना ने किया। बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रितेश चावला, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, चन्दरसिंह सिसौदिया, अनिल कियावत, मुकेश काला, पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष कारूलाल सोनी, राजेन्द्र सुराणा, गणपतसिंह आंजना, राजेश सेठिया, प्रियंका गोस्वामी, संजय मुरडिया, राजेश पालीवाल शिवराजसिंह राणा, हितेश शुक्ला, राजू चावला सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *