दिग्विजय सिंह को जनता ने किया नकार, अब उन्हें इस पाप की सजा जरूर मिलेगी — भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी

मालेगांव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा को क्लीन चिट मिलने पर कांग्रेस पर बोला हमला

भोपाल। मालेगांव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का यह फैसला सत्य की जीत और कांग्रेस की झूठी साजिशों की हार है। डॉ. केसवानी ने कहा, सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। कोर्ट का निर्णय दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए हिंदू आतंकवाद जैसा शब्द गढ़ा, जो सनातन धर्म और हिंदू समाज का गहरा अपमान है। उन्होंने कहा कि सनातनी कभी आतंकवादी नहीं हो सकते, वे वसुधैव कुटुंबकम की बात करते हैं और समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने विशेष वर्ग की राजनीति करते हुए जानबूझकर हिंदू आतंकवाद जैसी शब्दावली प्रचारित की, और अब उन्हें इस पाप की सजा अवश्य मिलेगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जनता ने पहले ही दिग्विजय सिंह को नकार दिया है, यही कारण है कि वे आज सत्ता से बाहर हैं। वे हमेशा देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। आतंकवादियों के समर्थन में बयान देना, जाकिर नाईक को शांति का दूत बताना उनकी राजनीतिक सोच को दर्शाता है। डॉ. केसवानी ने न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सनातन और हिंदू समाज के सम्मान की पुनर्स्थापना बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *